फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: यूरिन से जुड़ी ये दिक्कतें दे सकती हैं बड़े खतरे को जन्म, यहां दूर करें अपनी परेशानियां

Fri, 10 Sep 2021 02:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Urination - फोटो : istock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

मानव शरीर को स्वस्थ रखना सबसे बड़ा चैलेंज है, क्योंकि समय-समय पर व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ता है। कभी बुखार, सर्दी-खांसी, दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी, कैंसर और भी नाजाने कितना कुछ इस शरीर को झेलना पड़ता है। यही नहीं, कई बार यूरिन का कम आना, तेज आना, रुक-रूककर आना, जलन होने जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या से काफी लोग पीड़ित हैं। ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ता है और कई लोगों का आधा या पूरा जीवन तक इन बीमारियों में ही निकल जाता है। इसलिए भले ही आप डॉक्टर से इलाज करवा रहे हैं, लेकिन फिर भी लोगों के मन में कई ऐसे सवाल घूमते हैं, जिनका जवाब वो जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको यूरिन से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Urination - फोटो : iStock
यूरिन रूकने का ये है कारण?
  • गुर्दे यूरिन बनाते हैं और जब वे कम यूरिन बनाते हैं, तो इसकी वजह से वो रुक-रुककर बाहर आता है। इसका मतलब ये संकेत है कि ऐसे व्यक्ति के गुर्दे खराब हो गए हैं या हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Urination - फोटो : istock
एक दिन में कितना यूरिन करना चाहिए?
  • जिस तरह हमारे पानी पीने का हिसाब है। ठीक वैसे ही पेशाब जाने का भी हिसाब बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना लगभग 6 से 8 बार यूरिन बाहर निकालना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति के अंदर लगभग एक-दो लीटर यूरिन बनता है।

4 of 5
Urination - फोटो : istock
महिलाओं में क्यों रूक जाता है यूरिन?
  • महिलाओं में यूटीआई यानी मूत्र पथ में संक्रमण एक बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक महिलाओं मे यूरिन रुक-रूककर आना भी है। इसके अलावा जो महिलाएं यूरिन को रोककर रखती हैं, उन्हे भी यूटीआई की दिक्कत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Urination - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान

इंफेक्शन से बचने के लिए डॉक्टरी सलाह के अलावा आपको कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए:-


-सफाई का विशेष ध्यान रखें
-सूती अंडरगार्मेंट का इस्तेमाल करें
-अंटरगार्मेंट को रोजाना बदलें और इनकी सफाई करें।
-पानी ज्यादा पिएं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें