Type Of Flour: हमारे भारतीय घरों में रोटी सिर्फ एक भोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। आमतौर लोग गेहूं के आटा की रोटी खाना पसंद करते हैं, इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें कुछ प्रमुख कारण ये हैं कि बाकी अनाज की तुलना में गेहूं आसानी से उपलब्ध हो जाता है और साथ में इसे डाइट में शामिल करने कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। बहुत कम लोगों को मालूम है कि गेहूं के आटे के अलावा भी कई आटे के विकल्प मौजूद हैं। ये आटे भी न सिर्फ स्वाद में अनोखे हैं, बल्कि पोषण के मामले में भी गेहूं को टक्कर देते हैं।
ये केवल साधारण आटे नहीं हैं, बल्कि पोषक तत्वों, उच्च फाइबर और आवश्यक खनिजों का भंडार हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल आपके पाचन तंत्र में सुधार होता है, बल्कि ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) को नियंत्रित करने में भी अद्भुत भूमिका निभाते हैं।