डायबिटीज और इसके जोखिम कारक
- फोटो : Freepik.com
टाइप-2 डायबिटीज का बढ़ रहा है खतरा
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है, टाइप-2 डायबिटीज एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, खासकर भारत जैसे देशों में जहां पहले से ही क्रॉनिक बीमारियों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव है। शारीरिक गतिविधियों की कमी और सेंडेंटरी लाइफस्टाइल (लंबे समय तक बैठकर काम करना), जंक-शुगर वाली चीजों का अधिक सेवन करना या फिर मोटापे की समस्या इसके लिए प्रमुख कारण मानी जा रही है।
अगर डायबिटीज को कंट्रोल में न रखा जाए, तो इससे हृदय रोग, किडनी फेलियर, आंखों की रोशनी कम होना या अंधापन और नसों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा हो सकता है।