गर्मी से होने वाली बीमारियां
- फोटो : ANI
गर्मी से होने वाली बीमारियों के लक्षणों को जानिए
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, गर्मी-लू के संपर्क में आना आपकी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित कर सकता है। हीटस्ट्रोक (लू) एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है (104°F या 40°C या इससे अधिक)। इसके कारण आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मानसिक स्थिति में बदलाव, शुष्क त्वचा, हीटस्ट्रोक के कारण त्वचा लाल होने और पसीना आने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
अन्य लक्षणों में दिल की धड़कन बढ़ने, सिरदर्द, मतली-उल्टी आने और मांसपेशियों में ऐंठन की भी दिक्कत हो सकती है।