मधुमेह के जोखिमों को जानिए
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं डॉक्टर?
अमर उजाला से बातचीत में मुंबई स्थित वरिष्ठ एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ वसीम. एम. गौहरी बताते हैं, बच्चों की गड़बड़ लाइफस्टाइल के कारण उनमें वजन बढ़ने की समस्या अधिक देखी जा रही है। ये न सिर्फ डायबिटीज बल्कि कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। मोटापा, इंसुलिन प्रतिरोध का कारण बनता है जो टाइप-2 के लिए जोखिम कारक है। बच्चों का मोबाइल से अधिक चिपके रहना, आउटडोर खेल-कूद न होना, जंक-फास्टफूड्स का अधिक सेवन इन जोखिमों को बढ़ाने वाले कारक हैं।
डायबिटीज चूंकि अपने साथ कई अन्य बीमारियां भी लेकर आती है इसलिए जरूरी है कि हम सभी लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को सुधारें।