फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या हो अगर आप पूरे दिन कुछ भी न खाएं? यह शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक

Tue, 11 Jul 2023 02:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पूरे दिन कुछ न खाने से क्या होगा? - फोटो : iStock
शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए ईंधन के रूप में ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है भोजन। यही कारण है कि सभी लोगों को पौष्टिक चीजें खाने की सलाह दी जाती है। भोजन में जितनी पौष्टिकता होगी, शरीर को उसी प्रकार से काम करने की ऊर्जा मिलेगी। पर क्या आपने कभी सोचा कि जब हम व्रत रहते हैं या फिर अगर पूरे दिन कुछ न खाएं तो यह ऊर्जा कैसे प्राप्त होती है? क्या हो अगर हम एक दिन कुछ खाएं ही न, आइए जानते हैं कि इसका क्या असर हो सकता है?

वैसे तो कई प्रकार के डाइट प्लान में लंबे समय तक कुछ न खाने की सलाह दी जाती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपायों के दौरान लंबा उपवास किया जाता रहा है, पर आहार विशेषज्ञ कहते हैं, यह सभी के लिए फायदेमंद नहीं है। जब आप भोजन नहीं करते हैं तब भी शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है और इसके लिए वह दूसरे तरीके अपनाता है, जिसके कई नुकसान हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेटाबॉलिज्म पर होने वाला असर - फोटो : istock
इस दौरान आपके शरीर में क्या होता है?

भोजन करने के साथ ही इसके पाचन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। पहले कुछ घंटे आपका शरीर पेट में बचे भोजन को पचाना जारी रखता है। इससे संग्रहित ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में उपयोग करके आपको कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। जब आप करीब आठ घंटे तक बिना कुछ खाए रहते हैं तो फिर शरीर ऊर्जा के लिए एकत्रित फैट का उपयोग करना शुरू कर देता है, और यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक आप अगला मील नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कमजोरी-थकान की हो सकती है दिक्कत - फोटो : pixabay
फैट के उपयोग से केटोसिस की समस्या

जब आप भोजन के जरिए ऊर्जा प्राप्त करते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों का मेटाबोलाइजेशन होता है, वहीं जब शरीर भोजन के बजाय ऊर्जा के लिए फैट का उपयोग करने लगता है तो इस स्थिति को केटोसिस कही जाता है। दीर्घकालिक तौर पर इसके कई नुकसान हो सकते हैं।

फैट बर्न करने की स्थिति में शरीर को कुछ ऊर्जा तो मिल जाती है पर आवश्यक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे आपको कमजोरी-थकान और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। वहीं अगर सप्ताह में दो या इससे अधिक बार आप पूरे दिन भोजन नहीं करते हैं तो इससे हृदय गति में असामनता और हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

4 of 5
डायबिटीज रोगियों को नहीं रहना चाहिए ज्यादा देर खाली पेट - फोटो : iStock
किन लोगों के लिए हो सकते हैं इसके गंभीर नुकसान?

डॉक्टर कहते हैं, कुछ लोगों के लिए ज्यादा देर तक पेट खाली रहना गंभीर दुष्प्रभावों वाला हो सकता है, विशेषतौर पर यदि आपको डायबिटीज या इससे संबंधित कोई दिक्कत है तो ज्यादा देर तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए।

यदि आपको खाने से संबंधित कोई विकार है, टाइप-1 या टाइप-2 डायबिटीज है, गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, 18 वर्ष से कम आयु के हैं या फिर हाल ही में कोई  सर्जरी कराई है तो ज्यादा देर खाली पेट रहना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार को लेकर रखें विशेष ध्यान - फोटो : Pixabay
डाइट प्लान के दौरान क्या करें?

अब सवाल यह उठता है कि चूंकि ज्यादातर डाइट प्लान में भी लंबे समय तक आपको खाली पेट रहना होता है, इस स्थिति में क्या किया जाना चाहिए। इसपर डॉक्टर कहते हैं, किसी भी डाइट प्लान को शुरू करने से पहले सेहत की जांच बहुत जरूरी है, इसी आधार पर आवश्यकतानुसार डॉक्टर आपको डाइट प्लान का सुझाव देते हैं। खुद से ही किसी भी डाइट प्लान का सेवन नहीं करना चाहिए इसके कई प्रकार के साइड इफेक्ट्स का खतरा हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें