क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज के बारे में जानिए
- फोटो : iStock
विशेषज्ञों ने कहा, लक्षणों पर दें ध्यान
कर्नाटक में मंकी फीवर के बढ़ते खतरे को देखते हुए पड़ोसी राज्यों को भी अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपमें मंकी फीवर के लक्षण दिख रहे हैं तो इस बारे में तुरंत किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। समय रहते लक्षणों की पहचान और इलाज होने से रोग के गंभीर लक्षण विकसित होने का खतरा कम किया जा सकता है।
डॉक्टर कहते हैं, मंकी फीवर की उष्मायन अवधि (इनक्यूबेशन पीरियड) तीन-आठ दिनों की हो सकती है, यानी कि संक्रमण होने के बाद लक्षणों के दिखने में आठ दिनों तक का समय लग सकता है।