आंखों की समय पर कराएं जांच
- फोटो : Freepik.com
ओकुलर ट्यूबरकुलोसिस हो जाए तो क्या करें?
डॉक्टर कहते हैं, आंखों में टीबी के मामले वैसे तो बहुत कम होते हैं और ये फेफड़ों की तरह संक्रामक भी नहीं होती। लेकिन, अगर आपको आंखों की टीबी के साथ-साथ फेफड़ों की टीबी भी है, तो दूसरों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
इस प्रकार की टीबी में भी एंटी-ट्यूबरकुलर थेरेपी दी जाती है। इसका इलाज आमतौर पर 6 से 9 महीने या डॉक्टर की सलाह के अनुसार अधिक समय तक भी चल सकता है। अधूरा इलाज संक्रमण को दोबारा बढ़ा सकता है। यदि आंखों में बार-बार सूजन या धुंधलापन हो, तो इसे सामान्य कमजोरी मानकर नजरअंदाज न करें, तुरंत विशेषज्ञ से जांच कराएं।
--------------
स्रोत:
Ocular Tuberculosis (TB)
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।