फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Overheating Signs: कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें

Tue, 28 Apr 2026 08:18 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

5 Signs Your Body is Overheating: तेज चिलचिलाती गर्मी से अब हर कोई परेशान है। ऐसे में हम आपको ऐसे पांच संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानकर आप पहचान सकेंगे कि कहीं आपकी बॉडी भी तो ओवरहीट नहीं कर रही।
विज्ञापन
1 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : AI
5 Signs Your Body is Overheating:  तेज और चिलचिलाती गर्मी अब लोगों के लिए बहुत परेशानी का कारण बन गई है। लगातार धूप में रहने या शरीर को पर्याप्त पानी न मिलने पर शरीर ओवरहीट हो सकता है, जिसे हीट स्ट्रोक या गर्मी से संबंधित समस्या कहा जाता है। 

लेकिन ऐसा देखने को मिलता है कि अक्सर लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि समय पर इसकी पहचान करना और इसका इलाज बेहद जरूरी है। शरीर के ओवरहीट होने के कुछ खास संकेत होते हैं, जिन्हें पहचानकर आप जल्दी राहत पा सकते हैं। 

अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं। इसलिए, गर्मी में इन संकेतों को पहचानना और समय रहते सही कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। आइए इन संकेतों के बारे में आपको जानकारी देते हैं। यहां हम ये भी बताएंगे कि आपसे शरीर में अगर ये संकेत दिख रहे हैं तो क्या करना चाहिए?

 
विज्ञापन

2 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Freepik
ये हैं संकेत 

1. अत्यधिक पसीना

 शरीर तापमान बढ़ने पर लगातार पसीना आना सामान्य है, लेकिन अगर यह असामान्य रूप से अधिक हो जाए तो यह ओवरहीट होने का संकेत हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Freepik.com
2. सिरदर्द और चक्कर

गर्मी में सिर भारी होना और अचानक चक्कर आना शरीर की हीट स्ट्रेस की पहचान है। अगर ऐसा हो रहा है तो धूप में जाने से बचें।

 

4 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Adobe stock
3. त्वचा का लाल या गर्म होना

त्वचा का लाल होना या जलन महसूस होना संकेत है कि शरीर गर्मी से प्रभावित हो रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Freepik
4. थकान और कमजोरी

ओवरहीट होने पर शरीर जल्दी थकता है और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Freepik.com
5. मतली या उल्टी

गंभीर गर्मी की स्थिति में मतली या उल्टी भी हो सकती है, जो चिकित्सकीय ध्यान की मांग करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कहीं आपका शरीर भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? इन संकेतों से पहचानें - फोटो : Adobe Stock Photo
ऐसे समय में क्या करें?
 
  • ठंडी जगह पर जाएं और पानी पीएं
  • गीले तौलिये या ठंडी पट्टियों का उपयोग करें
  •  हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  •  इलेक्ट्रोलाइट वाले पेय का सेवन करें
  • यदि लक्षण गंभीर हों, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें