फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया: बिना दवाइयों के भी दूर कर सकते हैं वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स, ये उपाय हैं असरदार

Fri, 07 May 2021 02:51 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लोगों में देखे जा रहे हैं वैक्सीन के साइड-इफेक्ट - फोटो : Social media
डॉक्टर आयशी पाल
एम्स


कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। देश में अब 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को भी टीके दिए जा रहे हैं। वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कुछ लोगों ने इसके साइड-इफेक्ट के रूप में बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टर ऐसे लोगों को ज्यादा दिक्कत होने पर  पेरासिटामोल लेने की सलाह देते हैं।
विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में किसी बाहरी तत्व के प्रवेश करने पर इस तरह की प्रतिक्रिया होना सामान्य है, वैक्सीन भी शरीर के लिए बाहरी ही है। हालांकि हर बार दर्द निवारक दवाएं लेने सही नहीं है। आइए डॉक्टरों द्वारा सुझाए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को आसानी से दूर कर सकते हैं, वह भी बिना किसी दवा के।
विज्ञापन

2 of 6
वैक्सीन का साइड-इफेक्ट्स होना सामान्य - फोटो : Pixabay
एम्स की डॉक्टर आयशी पाल कहती हैं कि लोगों में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स का होना सामान्य है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये सभी साइड-इफेक्ट्स 24-48 घंटे में स्वत: ही चले जाते हैं। जिन लोगों को इससे ज्यादा परेशानी का अनुभव हो वह पेरासिटामोल ले सकते हैं। लेकिन हर बार आपको दवाइयों का ही सहारा नहीं लेना चाहिए। आप कुछ सामान्य उपायों के माध्यम से भी टीकाकरण के बाद हो रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ज्यादा दिक्कत होने पर ही लें दवाइयां - फोटो : Social media
क्या दर्द निवारक दवाओं से वैक्सीन का असर कम हो जाता है?
विशेषज्ञ कहते हैं कि अब तक ऐसा कोई शोध नहीं है जिसके आधार पर कहा जा सके कि दर्द निवारक दवाओं का उपयोग करने से वैक्सीन का असर खत्म हो जाता है या फिर इससे कोई नुकसान हो सकता है। हालांकि हमें यह जरूर याद रखना चाहिए कि किसी भी दवा का बहुत ज्यादा प्रयोग करना कई अन्य मामलों में नुकसानदायक जरूर हो सकता है।
डॉक्टरों ने यह देखा है कि वैक्सीन शॉट से पहले या बाद में ली जाने वाली कुछ दर्द निवारक दवाएं इम्यून रिस्पॉस को कम कर सकती हैं। ऐसे में जब तक आपको बहुत ज्यादा दिक्कत न हो, किसी तरह की दवाओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बहुत आवश्यकता होने पर पेरासिटामोल ले सकते हैं। 
 

4 of 6
वैक्सीन के बाद हो सकता है हल्का बुखार - फोटो : pixabay
बुखार कम करने के लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करें
टीकाकरण के बाद हल्का बुखार होना सबसे सामान्य प्रतिक्रियाओं में से एक है। आप बिना दवाओं के उपयोग के भी बुखार कम करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके लिए ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करके शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है। बुखार के साथ ठंड लगने और सिरदर्द को दूर करने के लिए भी कुछ अन्य घरेलू उपायों का प्रयोग दवाइयों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
टीके के बाद थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है - फोटो : istock
थकान और कमजोरी में क्या करें?
वैक्सीन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने आहार और जीवन शैली को बेहतर कर लें। टीकाकरण के एक दिन पहले अच्छी नींद लें। वैक्सीन लेने से पहले और बाद में अच्छा और पौष्टिक आहार लेने से भी थकान और कमजोरी जैसे साइड-इफेक्ट्स को नियंत्रित किया जा सकता है। टीका लेने के बाद दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिलाओं को वैक्सीनेशन के बाद मितली आ सकती है - फोटो : social media
मितली और उल्टी आने की समस्या
डॉक्टर बताते हैं कि कुछ लोगों, विशेषकर महिलाओं को वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के रूप में बुखार के साथ उल्टी और मितली आने की दिक्कत हो सकती है। आप अपने आहार में बदलाव के साथ कुछ घरेलू तरीकों से बिना दवाइयों के भी इसे ठीक कर सकते हैं। कमजोरी और मितली की शिकायतों को दूर करने के लिए नींबू पानी के साथ अदरक और पुदीना मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा टीका लगवाने के बाद प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें, इससे पेट की ऐंठन और उल्टी की समस्या बढ़ सकती है। 

-------
नोट: यह लेख डॉक्टर आयशी पाल (एम्स, दिल्ली) से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें