कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को बढ़ाता जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर में कई ऐसे लक्षण सामने आए हैं, जो पिछले साल के लक्षणों से बिल्कुल अलग हैं। अब तक की तमाम मीडिया रिपोर्टस से आप यह तो जान ही चुके होंगे कि कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है। हाल के अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने बताया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस त्वचा में संक्रमण का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं त्वचा में होने वाले किन बदलावों के आधार पर आप कोरोना संक्रमण की पहचान कर सकते हैं?
विज्ञापन
2 of 6
त्वचा में सूजन और चकत्तों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : iStock
डॉक्टर कहते हैं कि कोविड संक्रमित 40 फीसदी से अधिक मरीजों के त्वचा में बदलाव देखे गए हैं। रोगियों की त्वचा में सूजन और चकत्ते हो जाने को इसका सबसे सामान्य लक्षण माना जा सकता है। कुछ अध्ययनों ने नाखूनों में हो रहे बदलावों को भी कोरोना के लक्षणों के रूम में वर्णित किया है। इसके अलावा त्वचा में होने वाले कुछ अन्य बदलावों के आधार पर भी आप कोरोना की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
नाखून में भी देखे जा रहे हैं बदलाव
- फोटो : getty images
नाखूनों और पैर की उंगलियों में होने वाले बदलाव
नाखूनों में दिखने वाले कुछ बदलावों को विशेषज्ञ कोरोना के नए लक्षण मान रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आपके नाखूनों पर विकृत निशान दिखाई दे रहे हैं तो इसके आधार पर माना जा सकता है कि आपको हाल फिलहाल कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है। इसके अलावा नाखूनों पर दिखाई देने वाली रेखाओं या पैच को भी विशेषज्ञ कोरोना के नए लक्षण मान रहे हैं।
4 of 6
शरीर में कहीं भी हो सकते हैं चकत्ते
- फोटो : iStock
त्वचा पर चकत्ते और खुजली
स्वास्थ्य विशेषज्ञ त्वचा पर होने वाले चकत्तों को भी कोरोना का लक्षण मानते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि चकत्ते खुजलीदार और दर्दकारक भी हो सकते हैं। इसके अलावा त्वचा में सूजन भी देखी जा सकती है। सभी लोगों को त्वचा में दिखने वाले इन असामान्य चकत्तों को लेकर सावधान रहना चाहिए, ये भी कोरोना के संकेत हो सकते हैं। ये चकत्ते शरीर के किसी भी हिस्से जैसे- हाथ, गर्दन के पीछे, जांघों और पैर की उंगलियों में देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
होंठों का नीला होना या सूखना भी हो सकता है कोरोना का संकेत
- फोटो : getty images
होठों का सूखना या दाने होना
विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को कोविड का संक्रमण होता है उनके होंठ सूख सकते हैं या होठों पर दाने हो सकते हैं। संक्रमण के दौरान होंठ सूखने, होंठों के पपड़ीदार होने और कई मामलों में यह समस्या मुंह के अंदर तक पहुंच सकती है। इसके अलावा डॉक्टर कहते हैं कि यदि आपके होंठों का रंग नीला और सूखापन हो रहा हो तो आपको और अधिक सावधान हो जाने की जरूरत है। इन लक्षणों के बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।
कोरोना और सामान्य त्वचा में संक्रमण को पहचानें
- फोटो : iStock
सामान्य त्वचा के संक्रमण और कोविड में अंतर कैसे करें?
विशेषज्ञों कहते हैं अभी इस बारे में शोध जारी है। त्वचा में होने वाले इस तरह के बदलाव, संक्रमण या एलर्जी के कारण भी हो सकते हैं। वहीं कोविड के मामले में संक्रमण के शुरुआती चरण में त्वचा पर चकत्ते और अन्य बदलाव देखे जा सकते हैं। इसके बाद आपको अन्य लक्षण जैसे बुखार, खांसी और सांस संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अपने लक्षणों की बारीके से निगरानी करते रहें।
------- नोट: यह लेख डॉ. आर्यभट्ट साधु (एमडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, एम्स) से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।