Motion Sickness Causes: सफर का आनंद लेना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बहुत से लोगों के लिए कार या बस की यात्रा एक सजा बन जाती है। जैसे ही वे कार में बैठते हैं, उन्हें जी मिचलाना, उल्टी और सिर चकराने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को 'मोशन सिकनेस' कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि हमारे शरीर के संतुलन तंत्र और इंद्रियों के बीच तालमेल की कमी का परिणाम है।
जब हमारी आंखें कुछ और देखती हैं और हमारा आंतरिक कान कुछ और महसूस करता है, तो मस्तिष्क भ्रमित हो जाता है। उदाहरण के लिए, जब आप कार के अंदर बैठकर मोबाइल देखते हैं, तो आपकी आंखें कहती हैं कि आप स्थिर हैं, लेकिन कान का संतुलन तंत्र गति को महसूस करता है। इंद्रियों के इसी टकराव से शरीर में बेचैनी बढ़ने लगती है। यदि समय रहते इसके कारणों को समझकर सही उपाय किए जाएं, तो सफर को सुखद और उल्टी-मुक्त बनाया जा सकता है।