Tooth Sensitivity Causes: दांतों में सेंसिटिविटी एक ऐसी समस्या है, जिससे लगभग हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी जरूर दो चार होता है। यह स्थिति तब पैदा होती है जब ठंडी, गर्म, मीठी या खट्टी चीजें खाने-पीने पर दांतों में झनझनाहट या अचानक तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द इतना तीखा हो सकता है कि रोजमर्रा के खाने-पीने के अनुभवों को भी मुश्किल बना देता है।
यह समस्या मुख्य रूप से इनेमल (दांतों की बाहरी परत) के कमजोर होने या मसूड़ों की समस्याओं के कारण होती है, जिससे दांतों की अंदरूनी संवेदनशील परतें (डेंटीन) उजागर हो जाती हैं। भारत में लाखों लोग इस झनझनाहट भरी पीड़ा से जूझ रहे हैं, देखा जाए तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और इन्हीं में से एक कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें होती हैं। यदि इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो दांतों की सेंसिटिविटी, न सिर्फ दांतों को बल्कि मसूड़ों को गंभीर और स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए इस लेख में दिनचर्या की चार गलत आदतों के बारे में जानते हैं, जो आपकी दातों में सेंसिटिविटी का कारण बन सकती हैं।