फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonsillitis: काफी दर्दकारक और असहज करने वाली होती है यह स्थिति, जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

Mon, 09 May 2022 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टॉन्सिल इन्फेक्शन - फोटो : Istock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


Tonsillitis Causes Symptoms and Treatment: गले में खराश या दर्द है तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। यह टॉन्सिल के संकेत हो सकते हैं। टॉन्सिल एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जिसके कारण लोगों का काफी दर्द सहना पड़ता है। टॉन्सिल एक तरह का इंफेक्शन है, जो गलत खानपान या साफ सफाई में कमी होने के चलते हो सकता है। इस बीमारी में गले में दर्द या खराश महसूस होती है। इसे सामान्य सर्दी-खांसी या जुकाम मानकर नजरअंदाज करने के बजाए तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। टॉन्सिल की गंभीरता को इस बात से समझा जा सकता है कि इन्फेक्शन से गले के अंदर दाने हो जाते हैं और घाव बनने लगता है। वहीं दवा से आराम नहीं मिलता और दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो यह गले में कैंसर का रूप भी ले सकता है। ऐसे में टॉन्सिल को लेकर सतर्क रहें। टॉन्सिल के लक्षणों के बारे में जान इसकी पहचान करना आसान हो जाएगा। वहीं टॉन्सिल किन कारणों से होता है, यह जानकर बीमारी से ग्रसित होने से बचाव किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए टॉन्सिल के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।
विज्ञापन

2 of 6
टॉन्सिल क्या है - फोटो : istock
टॉन्सिल क्या है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, टॉन्सिल गले का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो गले के दोनों तरफ होता है। टॉन्सिल का काम बाह्य संक्रमण से शरीर की रक्षा करना होता है। यानी जीवाणुओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकने का काम टॉन्सिल ही करता है। हालांकि टॉन्सिल में किसी तरह का इंफेक्शन होने टॉन्सिल बढ़ने लगता है। जिसके कारण पीड़ित को बातचीत करने में भी परेशानी होती है और गले में दर्द रहता है। टॉन्सिल के संक्रमण का अधिक असर बच्चों पर होता है।
विज्ञापन

3 of 6
टॉन्सिल के लक्षण - फोटो : istock
टॉन्सिल के लक्षण
  • गले में तेज दर्द होना
  • खाना निगलने में दिक्कत होना है।
  • कान के निचले भाग में दर्द होना।
  • जबड़े के निचले हिस्से में सूजन आना।
  • गले में खराश महसूस होना।
  • कमजोरी, थकान और चिड़चिड़ापन होना।
  • छोटे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होना। 

4 of 6
टॉन्सिल में इंफेक्शन की वजह - फोटो : iStock
टॉन्सिल में इंफेक्शन की वजह

टॉन्सिल में इंफेक्शन होने की वजह मुंह की गंदगी और गलत खानपान हो है। टॉन्सिल में इंफेक्शन की सामान्य खांसी जुकाम के जरिए, बैक्टीरिया के माध्यम से  और गले में संक्रमण के माध्यम से होता है।
विज्ञापन

5 of 6
टॉन्सिल के इंफेक्शन का उपचार - फोटो : istock
टॉन्सिल के इंफेक्शन का उपचार
  • टॉन्सिल का इंफेक्शन होने पर नमक के पानी से गरारा करना चाहिए।
  • गर्म पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से टॉन्सिल से राहत मिलती है।
  • अदरक के पानी से भी गरारा किया जा सकता है।
  • फिटकरी पाउडर को पानी में उबालकर गरारे करने से गले का इंफेक्शन ठीक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टॉन्सिल से बचाव - फोटो : Pixabay
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें