Tomatoes Benefits And Side Effects: प्रकृति शरीर और मस्तिष्क को सेहतमंद रखने के लिए औषधीय गुणों से युक्त फल, सब्जी, मसाले और द्रव्य प्रदान करती है। शरीर की भिन्न भिन्न समस्याओं के लिए उपयोगी प्राकृतिक भोज पदार्थ अमृत तुल्य हैं। ये खाद्य पदार्थ उपयोगी हैं, इस बात का प्रमाण प्राचीन आयुर्वेदिक व यूनानी ग्रंथों में ही नहीं मिलता, बल्कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी इनके गुणों का बखान करता है। कई वैज्ञानिक शोध में यह प्रमाणित हो चुका है कि फल, सब्जी, मेवे, मसाले और दूध- दही आदि पदार्थों में विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट जैसे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों का भंडार हैं। प्राकृतिक भोज्य पदार्थ शरीर को निरोगी बनाते हैं। इन्हीं औषधीय गुणों से युक्त फलों और सब्जियों की श्रेणी में टमाटर शामिल है। टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, लेकिन किसी भी चीज का सेवन अगर सही तरीके और मात्रा में न किया जाए तो वह नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में टमाटर के सेहतमंद फायदों के साथ ही स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नुकसान के बारे में जानें, ताकि टमाटर का सेवन कैसे और कैसे करना है, इसकी पूरी जानकारी रहे।