कहते हैं कि टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका उपयोग दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। वैसे तो टमाटर के सेवन के कई फायदे हैं, जैसे यह आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन वो कहते हैं न कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक ही होता है, यह बात टमाटर पर भी लागू होती है। टमाटर का भी अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, चाहे आप उसे सब्जी या सलाद के रूप में खाएं या सूप के रूप में पिएं। आइए जानते हैं टमाटर के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में...