फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja Fasting Tips: छठ में व्रत रख रहे हैं तो सेहत का रखें ध्यान, ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Wed, 26 Oct 2022 01:04 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा 2022 उपवास में रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : amar ujala
Chhath Puja Fasting Tips: दिवाली के महापर्व के तुरंत बाद छठ पूजा शुरू हो जाती है। इस साल 29 अक्तूबर 2022 से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। छठ पर्व चार दिन का होता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में छठ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में लोग उपवास करते हैं, जो कि सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है। छठ पूजा में व्रती लगातार 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। पहले दिन नहाय खाय होता है, जिस दिन व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। उसके बाद से उनका उपवास शुरू हो जाता है। लगातार 36 घंटे तक अन्न और जल का सेवन न करने से सेहत पर असर पड़ सकता है। कई बार व्रत रखने वाले लोग कमजोरी महसूस करते हैं। पानी की शरीर में कमी होने लगती है और स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर छठ का उपवास करने वाले हैं तो सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। छठ पूजा के दौरान ऊर्जावान रहने और पानी व पोषक तत्वों की कमी से बचने के लिए अपनाएं ये सेहतमंद उपाय।

 

विज्ञापन

2 of 6
धूप और गर्मी से बचें - फोटो : amar ujala

छठ का व्रत रखने वाले रखें इन बातों का ध्यान

गर्मी से दूर रहें

छठ पूजा में उपवास कर रहे हैं तो ऊर्जावान रहने और प्यास लगने से बचने के लिए गर्मी और धूप से दूर रहें। कोशिश में करें कि व्रती धूप में न निकलें। इससे उन्हें प्यास लग सकती है। अधिक मेहनत वाले काम न करें ताकि अपनी ऊर्जा को बनाए रख सकें।

विज्ञापन

3 of 6
उपवास में ऊर्जा बनाए रखें - फोटो : Istock

अधिक बात न करें

जब लोग अधिक बोलते हैं तो उनका गला सूखता है और प्यास का एहसास होता है। इसलिए छठ पूजा में उपवास करने वाले लोग कोशिश करें कि ज्यादा न बोलें। इससे थकान भी कम आएगी और प्यास भी कम लगेगी।
 

4 of 6
उपवास में करें बर्फ का इस्तेमाल - फोटो : Pixabay
बर्फ का इस्तेमाल

लंबे समय तक उपवास करने वालों को प्यास का एहसास न हो, इसके लिए बर्फ यानी आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक साफ कपड़े में बर्फ डालकर उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे आपके शरीर के ब्लड वेसल्स को आराम मिलता है और प्यास कम लगती है। शरीर को ठंडक मिलने से एनर्जी भी बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
व्रत में सांस लेना का तरीका - फोटो : iStock
सांस लेने का तरीका

कई बार व्रत के दौरान भूखे और प्यासे होने के कारण तबीयत खराब होने लगती है। इस कारण लोग मुंह से श्वास लेने लगते हैं। लेकिन सांस लेना का यह गलत तरीका है। मुंह से सांस लेने से गला अधिक सूखता है। इसलिए उपवास के दौरान नाक से सांस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाॅक्टर की सलाह लें - फोटो : iStock
डॉक्टर से सलाह

अक्सर लोग पर्व मनाने के लिए उपवास रख लेते हैं लेकिन उनका शरीर उपवास में भूख प्यास झेलने के लिए सक्षम नहीं होता। अगर आप किसी रोग से परेशान है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। किसी चिकित्सक से जांच के बाद ही उपवास करें। इसके अलावा अगर उपवास के दौरान कोई परेशानी महसूस हो तो सबसे पहले चिकित्सक के पास जाएं।
---------------------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें