फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों में बथुआ का साग खाने के सेहतमंद फायदे, इन शारीरिक समस्याओं से मिलता है छुटकारा

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बथुआ के सेवन के सेहतमंद फायदे - फोटो : iStock
Health Tips Bathua Saag ke Fayde aur Nuksan: हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। सर्दियों में साग बाजार में आ जाता है। साग का सेवन कई बीमारियों से दूर रखता है और शरीर को पौष्टिक तत्व प्रदान करता है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ, सर्दी के मौसम में नियमित तौर पर मौसमी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। खासकर हरे पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, सोया मेथी और बथुआ का सेवन सेहत के लिए लाभकारी मानते हैं। साग में कई तरह के पोषक तत्व और यौगिक पाए जाते हैं। शरीर और मस्तिष्क को पोषण देने के लिए साग फायदेमंद है। औषधीय गुण होने कारण इनमें से कई सब्जियां इम्यूनिटी पावर को मजबूत भी बनाती हैं। अगर आप अपच की शिकायत, त्वचा संबंधी समस्याएं और अन्य मौसमी बीमारियों से राहत चाहते हैं तो बथुआ के साग का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में बथुआ का साग खाने के सेहतमंद फायदे और इस में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 7
बथुआ - फोटो : Pixabay
बथुआ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

बथुआ के साग में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बथुआ में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी2, बी3, बी5, विटामिन-सी, कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, मैगनीज,  फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम पाया जाता है। इसके अलावा बथुआ में पर्याप्त मात्रा में मिनरल्स भी होते हैं। सर्दियों में बथुआ के साग का सेवन मीट से ज्यादा प्रोटीन दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
अपच - फोटो : pixa
बथुआ का साग के सेवन के फायदे

अपच की समस्या होती है दूर

सर्दियों में बथुआ के साग के सेवन के कई सेहतमंद फायदे हैं, उस में से एक पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना है। बथुआ में प्रोटीन और सोडियम पाया जाता है। सर्दी में बथुआ के साग में नमक मिलाकर खाने से पेट दर्द, कब्ज, उल्टी आदि समस्या से निजात मिलता है। पेट में कीड़ों की शिकायत भी दूर होती है।

4 of 7
मासिक धर्म संबंधी समस्याएं - फोटो : सोशल मीडिया
मासिक धर्म संबंधी समस्याएं दूर करता है

जिन महिलाओं को मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उन्हें बथुआ के साग का सेवन करना चाहिए। यह सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। रूक रूक कर पीरियड आने की समस्या के समाधान के लिए बथुआ का जूस मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
मूत्र संबंधी समस्या - फोटो : istock
मूत्र संबंधी समस्या से राहत
 
सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके कारण मूत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी में कम पानी पीने से यूरिन के दौरान जलन और दर्द हो सकता है। इस तरह की परेशानी से राहत पाने के लिए बथुआ के साग में नमक, जीरा और नींबू मिलाकर उबाल लें। इसका सेवन करने से मूत्र संबंधी दिक्कत से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
खून साफ करता है - फोटो : Pixabay
खून साफ करता है

शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को दूर करने के लिए बथुआ का सेवन करें। बथुए का सेवन खून साफ करने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के लिए बथुआ में नीम की पत्तियां मिलाकर सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
त्वचा संबंधी समस्या - फोटो : istock
कील मुहांसों से छुटकारा

अगर त्वचा संबंधी परेशानी है और चेहरे पर कील मुंहासे होते हैं तो बथुए का सेवन करना चाहिए। बथुआ का नियमित सेवन त्वचा को रोग मुक्त करता है। बथुआ का सूप या जूस नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से मुंहासे, फोड़े, दाद, खुजली आदि की शिकायत को दूर कर सकते हैं।

--------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें