Vitamin C Rich Fruits: किसी भी प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी सिस्टम कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करती है। आजकल कमजोर इम्युनिटी के कारण लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग अक्सर सप्लीमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन प्रकृति ने हमें विटामिन-सी से भरपूर ऐसे फल दिए हैं, जो न केवल इम्युनिटी को मजबूत करते हैं, बल्कि वे बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देता है। रोजाना इन फलों का सेवन करने से कुछ ही दिनों में इम्युनिटी में सुधार देखा जा सकता है। आइए इस लेख में उन फलों और उनके फायदों के बारे में जानते हैं, जो आपकी सेहत को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।