फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाना चाहते हैं 'फ्लैट' पेट तो आज से खाना शुरू करें प्रोटीनयुक्त ये छह चीजें

Fri, 12 Jul 2019 10:25 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्लिम और फिट शरीर हर कोई चाहता है। इसके लिए बहुत से लोग मेहनत भी करते हैं, रोज एक्सरसाइज और सही खानपान लेकिन फिर भी जितना नतीजा आप चाहते है वो आपको नहीं मिलता है तो आप निराश हो जाते हैं। तो आज हम आपको प्रोटीन के ऐसे स्त्रोत को बताने जा रहें हैं जिसे खाने से आपके पेट को कम करने में मदद तो मिलेगी ही साथ में ऊर्जा भी मिलेगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
अंडे का सफेद भाग
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे को अपने आहार में जरुर शामिल करें। अंडे का सफेद भाग खाने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख कम लगती है। इस वजह से आप दिन भर कुछ भी उल्टा सीधा खाने के बारे में नहीं सोचेंगे। अंडे को खाने से शरीर का स्टेमिना बढ़ता है और आप जिम में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर पाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
स्किनलेस मीट
प्रोटीन के स्त्रोत के रुप में आप सफेद मीट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस मीट के ऊपर उसकी स्किन न हो ऐसे मीट का सेवन अपने आपको पतला करने के लिए किया जा सकता है। क्योंकि मीट के ऊपर की स्किन आसानी से नहीं पचती है।
 

4 of 6
सीफूड
शरीर को पतला और फिट रखने के लिए अगर आप प्रोटीन का सेवन कर रहें हैं तो सीफूड एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। सीफूड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो ह्रदय को दुरुस्त रखता है। खून के आवागमन को सही रखने की वजह से कैलोरी को कम करने में मदद मिलती है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सोयाबीन का सेवन
अगर आप शाकाहारी हैं और सोच रहें हैं कि कौन सा प्रोटीन का स्त्रोत आपके लिए सही होगा तो आपको बता दें कि सोयाबीन का सेवन करने से वजन कम बढता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूखे मेवों का सेवन करें
सूखें मेवों का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन की मात्रा पर्याप्त रुप से मिलती है। बादाम, काजू, अखरोट जैसे सूखे मेवों में हानिकारक वसा न के बराबर होता है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें