फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया से बचाव: घर में ही छिपे हैं मच्छर भगाने के आसान तरीके

Sat, 17 Sep 2016 12:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
इस समय चिकनगुनिया और मलेरिया का आंतक फैला है। ऐसे में बचाव जरूरी है। मच्छरों को भगाने का सबसे सरल उपाय घर में ही मौजूद है। बस इन सात टिप्स को अपनाइए।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : getty images
नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लें और मिश्रण बना लें। नीम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं। इसे अपने शरीर पर लगाने से एक खास तरह की बू आएगी जो मच्छरों को दूर भगाएगी और वे 8 घंटों तक आपके पास नहीं मंडराएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : getty images
कपूर में दूसरी चीजों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर तक मच्छरों को दूर रखने की क्षमता होती है। कमरे में बस एक कपूर जला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। वापस जब कमरे में जाएंगे तो मच्छरों का निशान तक नहीं मिलेगा।

4 of 8
- फोटो : getty images
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने भर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : getty images
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : getty images
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर काट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।

 
विज्ञापन

7 of 8
g - फोटो : getty images

नींबू और युकेलिप्सटस के तेल को मिला कर त्वचा पर लगाएंगे तो मच्छर पास नहीं आएंगे। इसमें न सिर्फ कीड़े मकौड़ो को दूर भगाने की खासियत होती है बल्कि ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : getty images
पुदीने की खुशबू को कमरे में फैला कर या उसके तेल को शरीर पर लगा कर या उसके पौधे को कमरे की खिड़की पर रख कर आप इसका असर देख सकते हैं, मच्छर नजर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें