फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर: संक्रमण से सुरक्षित रखने के अचूक उपाय, एक को भी न करें नजरअंदाज

Thu, 25 Mar 2021 07:37 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस के दोबारा तेजी से बढ़ते मामलों ने लोगों को फिर से संकट मेें डाल दिया है। ठीक एक साल पहले ऐसे ही बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। दूसरी लहर को देखते हुए अब फिर से उन उपायों की चर्चा शुरू हो गई है जो लोगों को इस खतरनाक बीमारी की चपेट से सुरक्षित कर सकते हैं।
आइए अगली स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं जिनका उपयोग करके आप स्वयं को वायरस के प्रभाव से सुरक्षित कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
काढ़ा - फोटो : amar ujala

काढ़े का करें सेवन
काढ़े के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है, जो हमें इस वायरस से सुरक्षित रखने में सहायक हो सकती है। काढ़े के लिए अजवाइन, पिपली, काली मिर्च, दालचीनी और सेंधा नमक का काढ़ा बनाकर सेवन किया जा सकता है। दिन में एक से दो बार काढ़ा पिया जा सकता है।

 

विज्ञापन

3 of 5
पानी - फोटो : istock

गर्म पानी पिएं और गरारे करें
कोरोना से बचाव के सबसे प्रभावी उपायों मे से एक है गर्म पानी का सेवन और एक चुटकी नमक के साथ गरारे। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से श्वसन तंत्र साफ रहता है जिससे वायरस शरीर पर प्रभाव नहीं डाल पाता है। यहां ध्यान देेेने वाली बात यह है कि कोरोना श्वसन तंत्र को ही प्रभावित करता है ऐसे में यह उपाय काफी प्रभावी हो सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीवनशैली में करें सुधार
कोरोना से बचाव के लिए विशेषज्ञ बार-बार जीवनशैली में सुधार करने के तरीकों पर जोर देते रहे हैं। जीवनशैली में सुधार का मतलब पौष्टिक आहार का सेवन, कम से कम आठ घंटे की नींद, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और व्यायाम से है। इन उपायों को प्रयोग में जरूर लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क
सरकार बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने और मास्क पहनने पर जोर दे रही है। कोरोना से बचने के लिए इस उपायों को प्रयोग में लाना सबसे आवश्यक माना जाता है। घर से बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें, लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही समय-समय पर हाथों को धोते या सेनेटाइज करते रहें। इन सभी उपायों को प्रयोग में लाकर वायरस के खिलाफ एक सुरक्षाकवच तैयार करने में मदद  मिल सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें