डॉ राजीव रंजन
(एमडी, लैब मेडिसिन)
एम्स, दिल्ली
देश में कोरोना का संकट कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि रोजोना संक्रमितों के आंकड़े साढ़े तीन लाख से पार जा रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर इतनी भयावह है कि इसमें संक्रमण के चौथे-पांचवें दिन ही कई रोगियों की स्थिति गंभीर हो जा रही है। सरकार ने देश में वैक्सीनेशन अभियान को भले ही तेज कर दिया हो, लेकिन अभी भी सभी को टीका लगने में लंबा वक्त लगने वाला है। ऐसी स्थिति में लोग किसी ऐसे तरीके के बारे में जानना चाहते हैं जो उन्हें कोरोना के इस विकट समस्या से बचा सकें।
इस लेख में हम आपको विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा बताए गए एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं जो लोग संक्रमण से लड़ रहे हैं उनके लिए भी यह उपाय जीवनरक्षक साबित हो सकता है।