कम उम्र में आंखों पर चश्मा चढ़ जाना एक मुसीबत बन जाता है। उम्र लग जाती है चश्मा हटाने में। कुछ लोग तो कामयाब हो जाते हैं बाकी को जीवन भर चश्मा चढ़ा कर रखना पड़ता है। ऐसे में अगर कोई आसान उपाय मिल जाए जिससे आंखों की रोशनी को बचाया जा सके तो इससे बेहतर कुछ नहीं।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
आंखों पर चश्मा खराब खान पान, उम्र बढ़ने या फिर आंखों पर ज्यादा तनाव बढ़ने की वजह से चढ़ता है। कुछ लोगों में ये समस्या जेनेटिक भी होती है। लेकिन इन सब के बावजूद थोड़ी सी कोशिश करके इससे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
आंखों की कमजोरी से निपटने के लिए कुछ आसान कसरत हैं जिसे आप कुर्सी पर आराम से बैठकर भी कर सकते हैं।
4 of 8
- फोटो : getty images
एक पेंसिल को आंखों के सामने एक हाथ की दूरी पर रखें और उसे देखते रहें। फिर उसे धीरे-धीरे नाक के पास लाएं। पेंसिल जैसे-जैसे पास आएगी, उतना ही इससे फोकस खत्म होगा। इसे दिन में कम से कम 10 बार दोहराएं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : getty images
दूसरी कसरत है आंखों को कुछ सेकेंड के लिए क्लॉकवाइज घुमाएं और कुछ देर के लिए एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। इसे 4 से 5 बार दोहराएं।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
दिन का कुछ समय सूरज की रोशनी में बिताएं। कुछ देर आंखें बंद करके सूरज की रोशनी के सामने खड़े हो जाएं। इससे आखों को आराम मिलेगा साथ ही हीलिंग भी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
इसके अलावा एक तरीका है दोनों हाथों को रगड़ें जिससे हथेली गर्म हो जाएंगी और हल्के हाथों से दोनों आंखों को कवर करें। ध्यान रहे आंखों को पूरी तरह से कवर करें, रोशनी ना जाने पाए। इसे दिन में कई बार करें, फायदा होगा।
आंखों के लिए बादाम खाना सबसे बेहतर होता है। रात में 4 से 5 बादाम पानी में भिगो दें। इसके छिलके उतार कर इसे गर्म दूध के साथ लें। रोजाना बादाम खाने से आंखों की राेश्ानी बढ़ेगी साथ ही इससे याददाश्त भी मजबूत होती है।