रात में सोने से पहले सुबह जल्दी उठकर टहलने या कसरत करने की सोचते हैं। लेकिन हमेशा की तरह नाकाम हो जाते हैं। काम को सही समय पर ना कर पाना या फिर हमेशा काम टालना आलस की निशानी है। ऐसे में कुछ आसान और जरुरी टिप्स जानिए जिससे आलस को कम किया जा सके।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : getty images
टाल मटोल की आदत किसी के लिए अच्छी नहीं होती। जब भी कोई काम आता है तो उसे थोड़ी देर बाद कर लूंगा कहकर टाल देते हैं। लेकिन यह हमारी आदत लत बन जाती है। आज का काम आज ही निपटा लेने की आदत सबसे बेहतर है, इसे युद्धस्तर पर अपना लीजिए।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : getty images
शुरुआत करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को प्रेरित करें। आलस का मुख्य कारण चीजों को सही तरीके से मैनेज तरीके से ना करना है। ऐसे में बहुत जरुरी है कि काम शुरु करने से पहले काम की लिस्ट बनाकर व्यवस्थित कर लें।
4 of 8
- फोटो : getty images
अपने रोज के कामों को पूरा करना एक टास्क लगता है तो इसका आसान तरीका ये है कि उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। इससे काम आसान हो जाएगा क्योंकि छोटे काम निपटाने में आसान होते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
hrt
- फोटो : getty images
सफल लोगों से प्रेरणा लें। ऐसे लोगों के साथ रहें जो आपको प्रेरित करते हों। अच्छी किताबें और उन लोगों के बारे में जानें जो सफल हैं। फिर देखिए कैसे आप चुस्ती और फुर्ती से किसी काम को अंजाम देने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : getty images
एक्सरसाइज, दिमाग सहित शरीर के हर हिस्से के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो ऊर्जा महसूस करते है। ऊर्जा रहेगी तो आलस नहीं आएगा। 15 मिनट की एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें तो फायदा होगा।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : getty images
फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन से आलस महसूस होता है। इसके अलावा ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थों से भी दूर रहना चाहिए क्योंकि यह खून में शक्कर को बढ़ाता है।
सोने का एक नियम बना लें। यह पता करना बहुत जरूरी है कि आपको रात में पूरी नींद आती है या नहीं। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। रोजाना फिर चाहे छुट्टी का भी दिन हो तो एक ही समय पर सोएं और उठें। नींद पूरी होगी तो काम में आलस नहीं आएगा।