फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों को रखना है स्वस्थ तो जानें दिन भर में कितनी बार करनी होती है कंघी

Sat, 06 Apr 2019 06:32 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर लड़की की चाह होती है कि उसके बाल लंबे, काले और मुलायम हो। क्योंकि लंबे और चमकदार बाल खूबसूरती की निशानी होती है। इसलिए लड़कियां अपने बालों की खूब केयरिंग करती हैं। इसके लिए वो ऑयलिंग, मसाज, हेयरपैक, स्टीमिंग और स्पा का सहारा लेती हैं। हालांकि इन सबके बावजूद बालों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है। इसलिए बताने जा रहे हैं कि आप कंघी के जरिए बालों की एक्सरसाइज कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिन में कितनी बार करें कंघी
हेयर स्टाइलिस्ट के अनुसार दिन भर में तीन बार कंघी करनी चाहिए। पर हर बार बालों की कंघी बहुत अच्छी तरह की जानी चाहिए। बालों में सीधा कंघी करना ज्यादा अच्छा होता है। इससे बालों की ग्रोथ होती है और उनमें नई जान आती है। अगर आप सही तरीके से बालों में कंघी करते हैं तो दो मुंहे बालों की भी समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह करें कंघी
कंघी करने से पहले ध्यान रखें कि बाल ज्यादा रूखे न हों। बालों में सीरम लगाकर मुलायम बनाएं। इसके बाद बालों में पड़े गांठों को धीरे-धीरे कंघी के जरिए या उंगलियों के जरिए सुलझाएं और अगर आप चाहते हैं कि बालों को ज्यादा नुकसान न हो तो कंघी से सुलझाने से पहले बालों को हाथों से सुलझा लें। 

4 of 5
ज्यादा टाइट बाल न बांधें
कई ऐसे लोग होते हैं जो कंघी करने के बाद बालों को टाइट बांध लेते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। बालों को टाइट बांधने से बीच में से टूटने का खतरा बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रात को बाल धोते वक्त रखें ध्यान
अगर आप रात में बाल धोना पसंद करती हैं तो रात के समय ही बालों को सुलझा कर अच्छी तरह कोई स्कार्फ लेपट कर ही सोएं। वरना बालों के खराब होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा तौलिए से बाल सुखाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि तौलिया सूखी होनी चाहिए। 

आपके लिए
बालों में कंघी करते वक्त उसकी कोमलता का ध्यान रखें।
बालों में कंघी करने से पहले उसे सुलझाएं।
बालों की समस्या से निपटने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरुर लें। इसके अलावा बाजार में आने वाले शैम्पू, क्रीम व ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें