फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: नवरात्रि के व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Sat, 06 Apr 2019 03:10 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्र के व्रतों के दौरान अधिकांश लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या गर्भवती महिलाओं को भी व्रत रखना चाहिए या नहीं। क्योंकि इस वक्त गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए व्रत रखना लाभदायक होगा। क्योंकि व्रत रखने के दौरान जो भी प्रभाव पड़ेगा वो मां के साथ-साथ बच्चे पर भी असर होगा। इसलिए व्रत रखने से पहले ध्यान रखें कि गर्भवती महिला को कमजोरी व शरीर में खून की कमी नहीं होनी चाहिए। आइए जानते हैं किस तरह का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
इस वक्त न रखें व्रत
अगर महिला तीन महीने से कम की गर्भवती है तो उसे व्रत नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तीन महीने के दौरान भूखा रहने से जी मिचलाना और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हेल्थ विशेषज्ञों का मानना है कि पूरी तरह स्वस्थ होने पर गर्भवती महिलाओं को व्रत रखना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं को हर दो घंटे पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। जिससे कि शरीर में पोषण की कमी न हो और न कमजोरी आए। व्रत के दौरान अधिक से अधिक पानी पीएं जिससे डिहाईड्रेशन की समस्या न हो। 

4 of 5
गर्भवती महिलाओं को ज्यादा तली और भुनी हुई चीजे नहीं खानी चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक चीजें खानी चाहिए। व्रत में गर्भवती महिलाओं को कॉफी व चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत भी नहीं रखना चाहिए। साथ ही उन्हें कोई व्यायाम यो कोई भारी काम करने से बचना चाहिए। 

आपके लिए
गर्भवती महिलाएं व्रत रखने से पहले ये ध्यान दें कि वह शारीरिक रूप से मजबूत हो। 
गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें