कांटेक्ट लेंस को लेकर सावधानियां
- फोटो : istock
मानसून में आंखों को सेहतमंद रखने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
मानसून के समय में यदि आप किसी भी तरह से आंखों में असहजता महसूस करते हैं तो इसको लेकर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस मौसम में वायरल नेत्र संक्रमण बहुत आम है। इससे लोग अक्सर घबरा जाते हैं और खुद से ही दवाइयां लेने लगते हैं, पर ऐसा करना आपकी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा या आईड्रॉप को प्रयोग में न लाएं।
जब आपकी आंखें लाल हों या पानी निकल रहा हो तो कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें। इससे भी संक्रमण और जलन बढ़ने का खतरा हो सकता है। बारिश का पानी यदि आंखों में चला जाए तो तुरंत साफ पानी से आंखों को धो लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।