फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 चमत्कारी घरेलू नुस्खे, हमेशा के लिए मिल जाएगा छुटकारा

Thu, 24 May 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
acidity - फोटो : अमर उजाला
आपको भी अगर पेट में गैस बनना या एसिडिटी की परेशानी रहती है तो ये नुस्खे आपके बड़े काम आएंगे। आगे जानिए कैसे दूर करें...
विज्ञापन

2 of 9
एसिडिटी - फोटो : getty
दून की डायटीशियन ऋचा बताती हैं कि तली-भुनी और मसालेदार खाने का सेवन करने के कारण एसिडिटी की समस्या होती है। जिन लोगों की पाचन क्रिया कमजोर होती है तो उन्हें इन सबको खाते ही तुरंत पेट में गैस की समस्या बनने लगती है। साथ ही एसिडिटी भी होने लगती है। ऐसे में इन तरीकों से आप घर पर ही इसका इलाज आसानी से कर सकते हैं। लेकिन खाने पीने में मिर्च मसालों का प्रयोग कम ही करें तो अच्छा होगा।
 
विज्ञापन

3 of 9
neem
एसिडिटी होने पर मुलेठी बेहद फायदेमंद होती है। इसका चूर्ण या काढ़ा बनाकर उसका सेवन करने से आपको आसाम मिलेगा। वहीं आप नीम की छाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पानी पिएंगे तो आपको आराम मिलेगा
 

4 of 9
गुनगुने पानी में थोड़ी सी पिसी काली मिर्च तथा आधा नींबू निचोड़कर सुबह पीने से भी आपको आराम मिलेगा। वहीं आप आंवला व गुलाब और सौंफ को मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर उसे सुबह-शाम आधा-आधा चम्मच ले सकते हैं। इससे भी आपको काफी आराम मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 9
Fennel Seeds
थोड़ी सी सौंफ पानी में पका लें। जब वह आधी रह जाए तो इसे हल्का ठंडा करके पिएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। एसिडिटी को दूर करने के लिए आप त्रिफला के चूर्ण का का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे भी गुनगुने पानी के साथ पिएं।
विज्ञापन

6 of 9
डेमो - फोटो : डेंमो
घर में ही आप मुनक्का को भिगोकर रख दें। सुबह इसे दूध में डालकर पकाएं। जब दूध थोड़ा पक जाए तो उसे ठंडा करके पीने से फायदा होता है। यह पेट के कब्ज को भी ठीक करता है। सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी में फायदा होता है।
विज्ञापन

7 of 9
wewert
जायफल और सोंठ को मिलाकर चूर्ण बना लें। इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। इस चूर्ण को एक-एक चुटकी लेने से एसिडिटी समाप्त होती है। एसिडिटी होने पर सलाद के रूप में मूली खाना चाहिए। मूली काटकर उस पर काला नमक तथा काली मिर्च लगाकार खाने से भी फायदा मिलेगा।
 

8 of 9
लौंग
अगर आपको एसिडिटी की परेशानी लगातार होती है तो आप खाने के बाद दो लौंग को अपने दातों के बीच रखें। धीरे धीरे इसके रस को चूसने से भी आपको आराम मिलेगा। साथ ही खाने के बाद आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको कब्ज भी नहीं होगा और पेट की गैस से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

9 of 9
sa
रात को पानी में खीरे, नींब और पुदीने की कुछ पत्तियां डालकर रख दें। सुबह इसका पानी पिएं। या फिर उसी समय पीना है तो आप इसके उबाल भी सकते हैं। खाने के बाद इन इस पानी का सेवन करनेसे आपको फायदा मिलेगा। वहीं काला नमक, हींग और अवाइन को भी आप एक साथ मिलाकार गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें