फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने किया कुछ ऐसा पहचानना हुआ मुश्किल, देखें तस्वीरें

Wed, 23 May 2018 03:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो था। सलमान खान के साथ 'दबंग' फिल्म का ऑफर मिलने के बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो घटाया था। इस फिल्म की दो सीरीज आ चुकी हैं वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सोनाक्षी ने 'दबंग 3' फिल्म के लिए फिटनेस को लेकर खास फोकस किया है। अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर सोनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा अपने आपको फिट करने के लिए बीते काफी समय से लगी हुई थीं जिसका सबूत हाल में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो है। इस तस्वीर में सोनाक्षी पहले की अपेक्षा काफी फिट और पतली नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी ने 35 किलो वजन घटा लिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha
जानकारी के मुताबिक फिट बॉडी पाने के लिए सोनाक्षी ने घंटों जिम में पसीना बहाया और लिमेटड डाइट ली। इस तस्वीर में सोनाक्षी के ऐब्स साफतौर पर दिखाई दे रहे हैं वहीं उनका फिगर आपको इंप्रेस जरूर कर देगा। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब सोनाक्षी अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में आई हों।

4 of 5
sonakshi sinha
फिल्मों में आने से पहले भी सोनाक्षी को अपना वजन कम करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने कहा था - 'मैंने एक्सरसाइज करने और जिम जाने के बाद कभी भी वजन चेक नहीं किया। कुछ समय बाद खुद ही अहसास होने लगा था कि मैं फिट हो रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के ट्रेनर को हायर किया था। आपको बता दें, सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाली हैं जिस वजह से उन्होंने अपना वजन इतना कम किया है। इस फिल्म को अरबाज खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें