Thyroid Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली में थायराइड की समस्या एक आम बीमारी बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ हेल्दी दिखने वाली चीजें ही आपके थायराइड हार्मोन के काम में बाधा डाल सकती हैं? हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा करते हुए चेतावनी दी है कि खाने-पीने की पांच बड़ी गलतियां आपको हाइपोथायरायडिज्म का शिकार बना सकती हैं।
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार जब हम कुछ खास खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से या कच्चा सेवन करते हैं, तो वे शरीर में थायराइड हार्मोन के एक्शन को ब्लॉक करने लगते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ने, थकान और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करती है, लेकिन गलत आहार इसे सक्रिय होने से रोकता है। डॉक्टर ने स्पष्ट किया है कि आहार में बदलाव करके इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं वे कौन से पांच फूड्स हैं जिन्हें डॉक्टर ने थायराइड का दुश्मन बताया है।