कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। वहीं, भारत, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों में भी वैक्सीन पर कामयाबी मिलने की उम्मीद है। चीन से एक और अच्छी खबर यह है कि यहां की एक नई कोरोना वैक्सीन (Coronavirus vaccine) ने ट्रायल के दौरान लोगों पर अच्छा असर दिखाया है। वैक्सीन का इंसानों की एंटीबॉडी पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। हाल ही में 'दि लैंसेट इंफेक्शियस डिसीज जर्नल' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, यह वैक्सीन युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक पर कारगर साबित हुई है।