फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी-अजवाइन का ये पानी वजन घटाने में कर सकता है मदद, और भी हैं इसके फायदे

Tue, 26 Jan 2021 07:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर ये कहा जाए कि आज का दौर बीमारियों का दौर है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि पहले से कई बड़ी बीमारियों के डर के बीच कोरोना जैसी महामारी ने दस्तक देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे में हर कोई अपने को फिट रखने के लिए कई तरह के काम करता है। लोग चाहते हैं कि उनका वजन न बढ़े, क्योंकि मोटापे की वजह से इंसान को कई बीमारियां अपना शिकार बना सकती हैं। ऐसे में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनकी मदद से आपका मोटापा न बढ़े। इसमें आपकी मदद अजवाइन और तुलसी का पानी कर सकता है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अजवाइन और तुलसी के इस पानी को बनाने और इसके बारे में जानेंगे। उससे पहले अजवाइन और तुलसी के फायदों के बारे में जान लेते हैं, जो इनके सेवन से हमारे शरीर को मिल सकते हैं। तुलसी एक ऐसी औषधि है जिसके सेवन से हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर होती है, और साथ ही ये हमारे शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में मदद करती है। तुलसी हमारे शरीर से सभी हानिकारक विषाक्त पदार्थों को साफ करके वजन घटाने में मदद करती है। ये पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
वहीं बात अगर अजवाइन के फायदे की करें, तो ये सभी जानते हैं कि इसके सेवन से हमें पेट में होने वाली दिक्कतों में काफी आराम मिल सकता है। अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो ये गैस्ट्रिक रस को स्रावित करके डाइजेशन बढ़ाता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थं को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ऐसा करने से हमारा वजन कम होने में काफी मदद मिलती है। इसलिए लोगों को वजन कम करने के लिए अजवाइन के सेवन की सलाह दी जाती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अब बात अगर तुलसी और अजवाइन को मिलाकर तैयार किए गए पानी की करें, तो ये पानी डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और डिटॉक्सिफिकेशन को अच्छा करके शरीर को सभी जरूरी पोषक प्रदान करने का काम करता है, जिसकी वजह से व्यक्ति काफी जल्दी अपना वजन कम कर सकता है। मतलब कि अगर आप अपना वजन कम करने के लिए जिम जाते हैं या किसी तरह की चीजों का सेवन करते हैं, तो इनके साथ ही आपकी मदद अजवाइन और तुलसी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तुलसी-अजवाइन के पानी को बनाने के लिए आपको एक चम्मच सूखी अजवाइन को एक गिलास में रातभर भिगोकर रखना है, और फिर अगले दिन सुबह चार से पांच तुलसी के पत्तों को इस अजवाइन के पानी के साथ उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छान लें और फिर गर्म या ठंडा करके इसे आप पी सकते हैं। अगर आप इसको रोजाना सुबह पीते हैं तो आपको वजन घटाने में जल्दी मदद मिल सकती है। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें