tea
- फोटो : pixa
तुरंत चाय है सबसे ज्यादा खतरनाक
चाय और कॉफी पीना जरूरत कम और फैशन ज्यादा हो गया है। ऊपर से खाना खाने के बाद चाय पीना तो कुछ लोगों के लिए ज्यादा फैशनेबल काम है। दरअसल, लंच और डिनर के बाद यदि आप तुरंत चाय पीते हैं तो इस आदत को आज ही बदल डालिए क्योंकि चाय गर्म होती है और खाने के तुरंत बाद पेट में जाकर पाचन क्रिया पर सीधा असर डालती है। जहां पाचन क्रिया मंद होती है तो इससे पेट फूलना, गैस होना, कब्जियत जैसी बीमारी होती है और ये लंबे समय तक चलती है। फिर आप इसे हटाने के लिए दवाइयां खाते हैं और उसका तीसरा असर पेट पर होता है। इस गंदी आदत का सीधा शिकार लिवर होता है। कई बार गैस बनने की समस्या इतनी घातक हो जाती है कि हार्ट अटैक तक हो सकता है। ्र