फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के बाद अगर करते हैं ये 7 काम, तो हो सकते हैं जानलेवा बीमारियों के शिकार

Wed, 02 Jan 2019 11:22 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
family lunch
अच्छी सेहत के लिए हम अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इनका सेवन करना काफी नहीं है। अच्छे स्वास्थ के लिए समय पर खाना और उसे सही से पचाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हम में से बहुत सारे लोग खाना खाने के बाद ऐसी गलतियां करते हैं जिससे हमें खाने का पोषण मिलने की बजाय उसका उल्टा असर होता है। आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जो खाना खाने के बाद करना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
FRUIT PACK
तुरंत बाद न खाएं फल
कई लोगों को खाने के साथ या खाने के बाद फल खाने की आदत होती है। बता दें, खाना खाने के साथ या तुरंत बाद फल खाने से हमारे शरीर को उसके पोषण नहीं मिल पाते हैं क्योंकि अगर हम खाने के साथ इसका सेवन करते हैं तो यह सही तरीके से हमारे इंटेस्टाइन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि हमेशा खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे का अंतर रखें और तब फल का सेवन करें। इसके अलावा फलों को सुबह खाली पेट खाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 7
Shower
तुरंत नहाने न जाएं
खाना खाने के कुछ देर तक कभी भूलकर भी नहाने न जाएं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। दरअसल, खाना खाने के बाद नहाने से पेट के चारों ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।

4 of 7
tea
तुरंत चाय न पीएं
बहुत सारे लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की लत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है जो पाचन पर असर डालती है, जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। खाना खाने के दो घंटे बाद तक चाय को एवॉइड करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
सिगरेट से करें परहेज
वैसे तो सिगरेट पीना हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक ही होता है, लेकिन अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद स्मोक करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए दस गुना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
sleep research
सोएं नहीं
दिन भर काम करके थक हारने के बाद रात को खाना खाने के तुरंत बाद नींद आना लाजमी है, लेकिन ऐसी गलती भूलकर भी न करें। खाने को पचने में कुछ वक्त लगता है, जिस वजह से हमें डिनर करने के तुरंद बाद सोना नहीं चाहिए। इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lonely women walk in winter
टहलने न जाएं
टहलना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता। यह अच्छी आदत सभी में होनी चाहिए, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद टहलने से बचें। खाना खाने के बाद टहलने से भी हमारी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। खाना खाने के आधा एक घंटे के अंतराल के बाद टहलने जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें