फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2019: भूलकर भी ये 5 गलतियां ना करें प्रेग्नेंट महिलाएं वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

Tue, 01 Jan 2019 06:00 PM IST
kapil kumar लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
solar eclipse
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अगर कोई गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण देख लेती है तो उसका बुरा असर उसके होने वाले बच्चे पर पड़ता है।कहा जाता है कि किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक बना रहता है।ऐसे में गर्भवती महिला को बचकर रहना चाहिए। इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।

सूर्य का प्रकाश जब चंद्रमा की वजह से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है तो उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। साल का पहला सूर्यग्रहण पौष अमावस्या पांच जनवरी की आधी रात के बाद छह जनवरी की मध्य तक धरती से दिखाई देगा। यानी इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगेगा। हालांकि कहा जा रहा है कि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा।यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, अमेरिका में ये ग्रहण दिखाई देखा लेकिन इस दौरान कुछ विशेष बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।ऐसे में आइए जानते हैं कैसे कोई प्रेग्नेंट माहिला अपने बच्चे को ग्रहण के असर से बचा सकती है।     
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
solar eclipse
ग्रहण देखने पर 
ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर ग्रहण देख लेती है तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है।इसकी वजह से शिशु गंदे लाल चिन्हों के साथ पैदा होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
solar eclipse
नुकीली चीज
ग्रहण के दौरान अगर कोई महिला नुकीली चीज का इस्तेमाल फल या सब्जी काटने के लिए करती है तो ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उसके शिशु के अंगों को हानि पहुंच सकती है। 

4 of 6
solar eclipse
कैंची
ग्रहण के दौरान अगर कोई महिला कैंची का इस्तेमाल करती है तो माना जाता है कि उसके ऐसा करने से उसके होने वाले शिशु के होंठ कट जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यग्रहण - फोटो : demo
सुई
ग्रहण के दौरान सुई का इस्तेमाल करने से गर्भवती महिला के होने वाले बच्चे के दिल में छेद हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई  प्रेग्नेंट महिला पानी पीती है तो उसके शिशु की त्वचा रूखी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रहण में नहाना चाहिए
मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें