दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों में फेफड़े की बीमारियों का निदान किया जाता है। चाहे आपको ब्रोंकाइटिस जैसी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) हो या फिर अस्थमा या मेसोथेलियोमा डायग्नोसिस के कारण फेफड़ों में दर्द की समस्या, ये सभी स्थितियां गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। फेफड़ों की बीमारी के कारण जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, ऐसे में सभी उम्र के लोगों को इन समस्याओं को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहनी चाहिए।
वैश्विक स्तर पर फेफड़े के कैंसर के कारण मरने वालों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी जीवनशैली और खान-पान की गड़बड़ आदत भी शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग की सेहत को कमजोर कर सकती है। फेफड़ों की कुछ बीमारियां वंशानुगत हो सकती है पर जो बीमारियां हमारी आदतों के कारण होती हैं उनके रोकथाम को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। हाई कैलोरी, तले हुए खाद्य पदार्थ जैसी कई चीजें फेफड़ों के लिए हानिकारक मानी जाती हैं, इनसे बचाव किया जाना आवश्यक होता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनसे फेफड़ों की सेहत को खतरा हो सकता है।