हर कोई बॉडी और सिक्स पैक्स बनाने के चक्कर में फिटनेस सप्लीमेंट खा रहा है। इससे बॉडी तो बनती नहीं, भयानक बीमारियों के शिकार जरूर बन जाते हैं। खुद को इन चीजों से बचाकर रखिए, नहीं तो आप भी नपुंसकता के शिकार बन जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
एक रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में बेचा जाने वाला 60 से 70 प्रतिशत हेल्थ सप्लीमेंट्स नकली और गैर मान्यता प्राप्त और गैर रजिस्टर्ड हैं। इस पर युवा पैसे तो बर्बाद करते ही हैं साथ ही साथ अंदरूनी बीमारियों के शिकार भी बन जाते हैं। डॉक्टरों के अनुसार इनमें स्टेरॉयड होता है जिससे हार्ट अटैक और भी कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
वेट गेनर सप्लीमेंट्स में प्रोटीन का स्तर काफी ज्यादा होता है। ये हाई प्रोटीन हमारे शरीर में पहुंचने के बाद फैट में बदल जाता है और कोलेस्ट्रॉल के रूप में हमारे शरीर में जमा होने लगता है। इससे स्ट्रेस लेवल बढ़ता है और दिल की बीमारियां घेर लेती है।
4 of 6
प्रोटीन शेक्स भी हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं इसमें भी प्रोटीन हाई लेवल में पाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
एनाबोलिक स्टेरॉयड लेने से पुरुषों के सेक्स हार्मोन और प्रजनन क्षमता पर गलत प्रभाव पड़ता है और वो नपुंसक भी हो सकते हैं।
मोटापा घटाने के लिए युवा वेट लूज सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये भी सेहत के लिए बहुत घातक है। इसमें क्रोमियम का इस्तेमाल किया जाता है। इससे वसा तो कम होता ही है साथ ही ये शरीर के पानी को भी कम कर देता है। इससे डीहाइड्रेशन की वजह से मौत भी हो सकती है।