फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा को अन्जाने में बर्बाद कर रही हैं ये 7 खराब आदतें, फोन पर बात करना भी घातक

Tue, 27 Sep 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty images
कुछ लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही एक कप कॉफी पीने की। इसके बिना उनका दिन नहीं शुरू होता। दिन में एक कप कॉफी तो ठीक है लेकिन अगर कॉफी के दीवाने हैं और कई बार कॉफी पी जाते हैं तो ये आपको नुकसान करेगा, खासतौर से त्वचा को। कॉफी में मौजूद कैफीन त्वचा पर झुर्रियां लाता है। तो ऐसे में एक दो कप कॉफी ही पिएं। अगर इससे ज्यादा पीते हैं तो साथ में खूब सारा पानी भी पीते रहें। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : getty images
हम सभी दिन में कम से कम तीन से चार बार तो खाना खाते हैं। लेकिन इसमें से एक भी मील मिस करते हैं तो ये त्वचा को सीधे तौर से नुकसान करता है। एक समय का खाना या नाश्ता ना करने से आप कई सारे पौष्टिक तत्व लेने से रह जाते हैं जिससे त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : gettyimages
सर्दियों में गर्म पानी से नहाना जरूरी हो जाता है। लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी से त्वचा को नुकसान होता है। इससे नमी तो खत्म होती ही है साथ ही कुछ लोगों में खुजली और त्वचा लाल पड़ने की शिकायत सामने आती है।
 

4 of 7
महिलाएं कई बार सुंदर दिखने के चक्कर में काफी सारा मेकअप पोत लेती हैं। बाजार में आए किसी भी नए कॉस्मेटिक को खरीदकर इस्तेमाल कर लेती हैं। इससे कई बार एलर्जी होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए नए प्रोडक्ट का पहले पेच टेस्ट करें।
 
विज्ञापन

5 of 7

बहुत लंबे समय तक फोन पर बात करने से भी त्वचा को नुकसान होता है। हर त्वचा पर रेडिएशन का असर अलग-अलग होता है। मोबाइल की स्क्रीन से भी मुहांसे होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि समय-समय पर स्क्रीन को साफ करते रहें। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Getty Images
अगर लगातार चश्मा लगाते हैं तो चश्मे की सफाई भी बेहद जरूरी है। कई बार चश्में में लगी गंदगी चेहरे पर जमा होने लगती है जिससे कील-मुंहासे होने का खतरा रहता है। तो चश्मे को रोज साफ करें। एक साफ कपड़े से इसे पोछते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्याप्त नींद ना लेने से भी त्वचा को नुकसान होता है। दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें