प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी सब्जियां हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं, लेकिन कई लोगों को इनका सेवन करना पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पालक, बंदगोभी, अरुगुला जैसी हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। यही नहीं, इनमें आयरन, विटामिन- के व सी, कैल्शियम जैसी चीजें मौजूद होती हैं। ये सभी हमारी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर लंबाई बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है।