Copper Bottle Side Effects: अगर आपको भी लगता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी सभी दिक्कतें दूर होंगी तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, कुछ लोगों को ये पानी फायदा पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : अमर उजाला
Copper Bottle Side Effects: तांबे के बर्तन में पानी पीने को अक्सर आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपायों में फायदेमंद माना जाता है। ऐस माना जाता है कि इससे शरीर को मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं, पाचन सुधारता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। पर, क्या आप जानते हैं कि ये हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।
दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना नुकसानदेह हो सकता है। इस बारे में हममें से ज्यादातर लोगों को जानकारी ही नहीं है। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को तांबे के बर्तन में पानी पीने से बचना चाहिए और क्यों यह कुछ स्थितियों में हानिकारक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : Freepik.com
पेट में अल्सर की समस्या वाले
तांबे का पानी अत्यधिक अम्लीय हो सकता है, जो पेट की नाजुक परतों पर असर डालता है। पेट में अल्सर या गैस की समस्या वाले लोग इसे पीने से जलन, दर्द और एसिडिटी बढ़ सकते हैं। उनका पाचन तंत्र संवेदनशील होने के कारण यह पानी और परेशानी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : Freepik.com
एसिडिटी या अपच से परेशान लोग
जो लोग पहले से ही एसिडिटी या अपच की समस्या झेल रहे हैं, उनके लिए तांबे का पानी नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व पेट में एसिड लेवल बढ़ा सकते हैं, जिससे जलन, जलन और खट्टी डकार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
4 of 6
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : Freepik
बच्चों और शिशुओं को
बच्चों और शिशुओं का पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है। तांबे का पानी बच्चों के पेट में हल्के से लेकर गंभीर पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। साथ ही, बच्चे इसकी मात्रा को नियंत्रित नहीं कर सकते, जिससे जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : Adobe Stock Photo
गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं के लिए तांबे का पानी सीमित मात्रा में ही सुरक्षित हो सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन होने पर पेट में जलन, एसिडिटी या अन्य पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जो मां और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
इन लोगों को भूलकर भी तांबे के बर्तन में पानी नहीं पीना चाहिए
- फोटो : Freepil.com
जिनका लीवर या किडनी कमजोर हो
तांबे का पानी लीवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। कमजोर लीवर या किडनी वाले लोग इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। अन्यथा यह टॉक्सिन्स को ठीक से बाहर निकालने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है और स्वास्थ्य के लिए जोखिम बन सकता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।