फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन लोगों को बादाम का सेवन पड़ सकता है महंगा, भूलकर भी न करें खाने की गलती

Mon, 12 Nov 2018 02:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
almonds - फोटो : social media
आज तक आपने बादाम खाने के तमाम फायदे सुने होंगे। कई बार लोगों को यह कहते भी सुना होगा कि दिमाग को तेज बनाना है तो रोजाना सुबह बादाम खाए। हो सकता है आप रोजाना इसे खाते भी हो। बहुत सारे लोग स्वस्थ रहने के लिए भी इसको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि इसमें में प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनेरल पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इतनी ही नहीं यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है पर क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन नुकसान भी दे सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : file photo
हाई ब्लड प्रैशर के पेशेंट्स
जिन लोगों का ब्लड प्रैशर हाई रहता हैं, उन्हें बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को नियमित तौर पर ब्लड प्रैशर की दवाईयां लेनी रहती हैं, जिनके साथ बादाम का सेवन आपको भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
पथरी की समस्या
जिन लोगों के किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो उन्हें बादाम से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इनमें ऑक्सलेट अधिक मात्रा में होता है।

4 of 6
- फोटो : file photo
पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां
अगर आपको डाइजेशन संबंधी कोई परेशानी है तो ऐसे में आपको बादाम के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है। अगर आपको एसिडिटी की शिकायत रहती है तो बादाम का खाना एवॉइड करें।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : file photo
मोटापे से परेशान लोग
जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उनको भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : file photo
एंटीबायोटिक दवाइयां
अगर आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम के चलते एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहे हैं, तो ऐसे में बादाम खाना बंद कर दें, क्योंकि बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम भी होता है। इसके ज्यादा सेवन से हमारे शरीर को दवाइयों के असर पर फर्क पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें