फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने से पहले जान लें हॉट या कोल्ड, कौन सी कॉफी है सेहत के लिए अच्छी

Mon, 12 Nov 2018 11:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
आपको कौन सी कॉफी ज्यादा पसंद है? हॉट या कॉल्ड? खैर आपको जो भी पसंद हो, लेकिन एक स्टडी की मानें तो दोनों में से कोई एक ही हमारी सेहत के लिए अच्छी है। अब आप ये जानने के लिए बेताब हो रहे होंगे कि आखिर दोनों में से कौन सी कॉफी आपके लिए अच्छी है किसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं क्या रिसर्च क्या कहती है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
अगर आपको हॉट काफी पीना पसंद है तो आप खुश हो जाओ, क्योंकि थॉमस जेफर्सन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गये रीसर्च के अनुसार हॉट ब्र्यू कॉफी कोल्ड कॉफी से बेहतर होती है। स्टडी में सामने आया है कि हॉट कॉफी में कोल्ड कॉफी के मुताबिक ज्यादा एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
स्टडी की को-ऑथर मेगन फुलर ने बताया, 'ब्र्यू में ज्यादा ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं।' रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर कॉफी को अगर हम सामान्य मात्रा में लेंगे तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है।

4 of 5
- फोटो : file photo
बहुत सारे लोग कोल्ड काफी को हॉट के मुकाबले कम एसिडिक मानते हैं। शोधकर्ताओं ने इस बात पर भी स्टडी की जिसमें यह पता लगा कि कोल्ड और हॉट दोनोंकॉफी में एसिडिटी लेवल बराबर होता है। अगर आप भी यह सोचते थे कि कोल्ड काफी कम एसिडिक होती है तो ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Instagram
आखिर में हम आपको बताना चाहेंगे कोल्ड कॉफी में बहुत ज्यादा कैफीन कंसंट्रेशन होता है, इसलिए जिन लोगों को नींद न आने की परेशानी है उन्हें इसको पीने से बचना चाहिए और अगर आप पी भी रहे हैं तो बैड पर जाने से कम से कम चार घंटे पहले इसे पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें