Healthy Foods se Acidity Aur Bloating: आज के समय में बहुत से लोग फिटनेस को लेकर बहुत जागरुक हैं। ऐसे में बहुत से लोग हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, पर कुछ ऐसी हेल्दी चीजें हैं जो पाचन संबंधित संवेदनशील लोगों के लिए फायदे के बजाय नुकसानदायक हो सकती हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सौलंके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे कुछ हेल्दी चीजें सेहते के लिए नुकसानद हो सकती हैं।
इसका कारण इन खाद्य पदार्थों में मौजूद कुछ ऐसे कंपाउंड हैं जो आंतों को परेशान करते हैं। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि हर 'हेल्दी' चीज हर किसी के लिए अच्छी नहीं होती। अगर आप नियमित रूप से इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं और लगातार पेट की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं और इन चीजों को खाने से बचें या तुरंत इसके खाने का तरीका बदलें।