Fruits That Detoxify The Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पूरे दिन अपना काम करता रहता है। यह भोजन पचाने, ऊर्जा बनाने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और सबसे जरूरी, खून से विषाक्त पदार्थों यानी गंदगी को छानकर बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन हमारी आधुनिक जीवनशैली में हमारी ऐसी कई आदतें हैं जो लीवर पर अतिरिक्त बोझ डाल देती हैं।
यही वजह है कि लिवर में धीरे-धीरे गंदगी और फैट जमा होने लगता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कमजोर पड़ने लगती है। इसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है और गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग व कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपनी दिनचर्या के कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।