प्रोटीन आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो प्रोटीन आपके लिए मुख्य सहायक बन सकता है। उच्च प्रोटीनयुक्त फूड से आपको भूख कम लगती है साथ ही आप लंबे समय तक खुद भरा-भरा महसूस करते हैं। प्रोटीन को टूटने में समय लगता है लिहाजा आपको भूख लगने में भी समय लगता है। आइए जानते हैं कौन से फूड से आप प्रोटीन पा सकते हैं, खुद को सेहतमंद बना सकते हैं और अपना फैट भी घटा सकते हैं।
विज्ञापन
बीन्स
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरी बीन्स आपके शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो बीन्स आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है। बीन्स में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा इनमें कैल्शियम, सिलिकॉन, आयरन, मैगनीज, बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, पोटैशियम और कॉपर की भी जरूरी मात्रा होती है। बीन्स फॉलिक एसिड का भी एक अच्छा स्त्रोत है। बीन्स में डाइट्री फाइबर होते हैं जो आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखता है।
विज्ञापन
बादाम
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम आपको ओवरईटिंग से बचाता है ऐसे में अगर आप अपने बढ़ते वजन पर काबू पाना चाहते हैं तो रोजाना एक मुट्ठी बादाम का सेवन आपकी इस इच्छा की पूर्ति कर सकता है। इसके अलावा, भीगे हुए बादाम में विटामिन बी17 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे ये कैंसर खासकर ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने की शक्ति देता है।
डेयरी प्रॉडक्ट्स
4 of 6
डिजाइन पिक्चर
डेयरी उत्पाद को कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन भूख को कम कर शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखता है। डेयरी उत्पादों के सेवन से भूख कम लगती है। आप पूर्ण वसा वाले दूध और दही का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डी और दांतों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा। डेयरी प्रॉडक्ट्स में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, नियासिन, फॉस्फोरस और पोटैशियम का खजाना होता है।
विज्ञापन
अंडा
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंडा अपने आप में ही एक पूर्ण आहार है। इसका रोजाना सेवन आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देता। अगर आप अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं साथ ही अनियंत्रित भूख से भी बचना चाहते हैं तो अंडा आपके लिए परफेक्ट फूड बन सकता है। अंडे का सेवन आप किसी भी तरह से कर सकते हैं। अंडे का नाश्ते में सेवन आपको चुस्त और दुरुस्त बनाता है।
वसायुक्त मछलियां जो ओमेगा-3 फैटी एसिड में समृद्ध हैं, एक लोकप्रिय स्रोत प्रोटीन हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है लेकिन ओमेगा -3 की उपस्थिति शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है। यह प्रक्रिया सभी संयुक्त चयापचय दर को बढ़ाती है। ओमेगा -3 फैटी एसिड दिल के दौरे और अन्य हृदय रोगों के जोखिम को कम करेगा। यह मस्तिष्क समारोह को भी बढ़ावा देगा।