तमाम व्यस्तताओं से भरी जिंदगी और अनियमित खानपान की वजह से हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। आजकल मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं होना तो आम बात है। लगभग हर तीसरे घर में आपको मोटापा या डायबिटीज के मरीज मिल सकते हैं। ये दोनों ही समस्याएं केवल उम्र से जुड़ी नहीं रह गई हैं। बड़े-बुजुर्गों को ही नहीं, अब तो ये समस्याएं युवाओं और बच्चों को भी हो रही हैं। अनियमित जीवनशैली और खानपान में लापरवाही... युवाओं की दिनचर्या ही ऐसी हो गई है। इन वजहों से ये दोनों बीमारियां आसानी से घेर लेती है। इसलिए खानपान में बहुत परहेज रखना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे परहेज करना ही बेहतर रहेगा।