घर से निकलेंगे से पहले अगर आप यें पांच योगासन करेंगे तो यकीनन आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे। इन आसनों को करने से आपको न तो किसी तरह की कोई थकान होगी और न ही आपका मन भटकेगा। यकीन मानिए ये योगासन आपके गुस्से को भी कंट्रोल में रखने में कारगर हैं। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें इन जादुई योगासनों के बारे में।
विज्ञापन
भ्रामरी प्राणायम से करें मन को एकाग्र
2 of 6
भ्रामरी प्राणायम
पूरा दिन आपका ध्यान इधर-उधर न भटके इसके लिए आपको सुबह उठकर बस 15 से 20 मिनट भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए।
करना है बेहद आसान
एक शांत जगह बैठकर, दोनों कानों में उंगली डालकर, आंखें बंद करके मुंह से भंवरे की आवाज निकालनी है। ऐसा करते समय ध्यान रखें कि गुंजन का स्वर धीरे धीरे बढ़ाते रहना चाहिए। याद रखें, स्वर इतना बढे की इसके अलावा आपको कुछ और न सुनाई दे।
विज्ञापन
अनुलोम-विलोम प्रणायाम से दिनभर रहेंगे कूल
3 of 6
अनुलोम-विलोम
भ्रामरी प्राणायाम के बाद कुछ देर पानी पीकर टहलने के तकरीबन आधे घंटे के बाद अनुलोम प्रणायाम करें। ऐसा करने से आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे।
करना है आसान
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले बायीं नाक को एक अंगूठे से बंद करें। इसके बाद दांयी तरफ से सांस लें। ऐसा करते समय कुछ देर तक सांस रोककर रखें। अब यही प्रकिया दूसरी तरफ से भी दोहराएं।
सूर्यनमस्कार के केवल तीन स्टेप करें
4 of 6
सूर्यनमस्कार
सूर्यनमस्कार के केवल तीन स्टेप करें
सूर्यनमस्कार में वैसे तो 12 स्टेप होते हैं। लेकिन अगर तीन स्टेप आप करते हैं तो आपका पूरा शरीर फिट रहता है। साथ ही दिनभर आपके शरीर में न ही कोई दर्द होगा और न किसी तरह की कोई अकड़न आप महसूस करेंगे।
आसन करने का तरीका
इस आसन को सुबह तीन बार करें। आसन को करते समय बिल्कुल सीधा खड़ें हों जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। नमस्कार मुद्रा में ले जाएं। एक मिनट का विराम देने के बाद अपने हाथों को धीरे धीरे नीचे लाएं। हाथों को दोनों तरफ सीधा फैलाएं। ध्यान रहे कि आपकी हथेलियां आकाश की तरफ रहें। फिर दोनों हाथों को आगे की तरफ जोड़ें और नमस्कार करते हुए नीचे ले आएं। इस पूरी प्रक्रिया में तीन मिनट लगेंगे। इस प्रकिया को मात्र 3 बार करने से ही आप इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
दिनभर चार्ज रखेगा आपको सर्पासन
5 of 6
सर्पासन
सर्पासन से आप दिनभर चार्ज रहेंगे। ये आसन न सिर्फ आपको सारे दिन फ्रेश रखता है साथ ही आपको मासंपेशियों में अकड़न, पेट का भारीपन,थकान जैसी कई बिमारियों से भी निजात दिलाता है।
सर्पासन को करने का तरीका
इसमें करना यह है कि आप सीधे पेट के बल लेट जायें। दोनों हाथों की हथेलियां उलटी करें और गर्दन के बराबर रखें। फिर धीरे से गर्दन उठाएं, बिल्कुल वैसे ही जैसे सर्प अपना फन उठाता है। फिर दाएं देंखें थोड़ी देर ठहरें। फिर बाएं देखें। इस प्रक्रिया को कम से कम पांच बार पांच-पांच मिनट के लिए करें।
धुनुरासन करने से भी आप पूरे दिन फिट बने रहेंगे। इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बना बनाए रखने के साथ तनाव को भी दूर करता है। इस आसन को करने से पूरे शरीर की कसरत हो जाती है। अगर आप खान खाने के करीब तीन घंटे बाद सोने से पहले इस आसन के 2 राउंड कर लेंगे तो आपको अच्छी नींद आएगी। सुबह जब आप उठेंगे तो ताजगी महसूस करेंगे।
कैसे करना है ये आसन
चटाई पर उलटा होकर लेट जाएं। फिर पैरों को ऊपर उठाएं और दोनों हाथों को पीछे ले जाएं। अब सांस लेते हुए दोनों हाथों से पैरों को पकड़कर पूरी ताकत से खींचे। इस आसन को करने से मांशपेशियों की अकड़न और दिनभर की थकान छूमंतर हो जाती है।