‘योग तो हम भी करना चाहते हैं मगर क्या करें, सुबह सुबह आंख नहीं खुलती। यार ये शरीर को तोड़ना मोड़ना मेरे बस की बात नहीं।’ ऐसा कहते खासतौर पर आज के यंगस्टर्स आसानी से मिल जाते हैं।’ लेकिन युवा योग गुरू मंगेश त्रिवेदी जी हंसते हुए कहते हैं। ‘भाई घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं।
आपको पता नहीं है, आपकी उंगलियां में सेहत का पिटारा हैं। युवाओं के लिये हम इसी पिटारे को आज खोलने जा रहे हैं।’ योग गुरू ने एक-एककर पिटारें से निकालीं ये सारी टिप्स।
Trending Videos
विज्ञापन
भटकते हुए मन पर लगाम लगाती है, ये खास मुद्रा
2 of 6
YOGA
- फोटो : योग
दफ्तर का कामकाज हो या कोई और जरूरी काम, करते करते मन कभी न कभी तो भटक ही जाता है। इस भटके मन को काबू में लाने के लिए अपनायें वायु मुद्रा। अंगूठा और अंगूठे की बगल वाली उंगली की टिप्स को 10 मिनट के लिये जोड़िये। देखियेगा भागा हुआ मन वापस लौट आएगा।
विज्ञापन
चेहरे की चमक को बढ़ाती है, ये आसान मुद्रा
3 of 6
jal mudra
- फोटो : जल मुद्रा
मुहांसे से छुटकारा पाने और चमकती त्वचा पाने के लिये जल मुद्रा बेहद कारगर है। इसके लिये बस हाथ की सबसे छोटी उंगली और अंगूठे के टिप को दस से 15- 20 मिनट जोड़िये। एक महीने के भीतर आपको फर्क दिखने लगेगा।
सुस्ती दूर कर चुस्त बनाती है, ये मुद्रा
4 of 6
prathvi mudra
- फोटो : पृथ्वी मुद्रा
थकान से परेशान हैं तो, हाथ की सबसे बड़ी उंगली और अंगूठे के टिप को जोड़िये और फिर देखिये कमाल। इस मुद्रा को कहते हैं पृथ्वी मुद्रा।
विज्ञापन
इस मुद्रा से गुस्सा छोड़ हो जाएंगे कूल
5 of 6
YOGA
- फोटो : योग
दिनभर काम काज। भागदौड़। छोटी छोटी बातों में भी अक्सर गुस्सा आ जाना आम बात है। लेकिन गुस्सा सफलता की सीढ़ी का सबसे बड़ा रोड़ा है तो फिर बढ़ायें धैर्य। करना यह है कि छोटी उंगली के बगल वाली उंगली और अंगूठे की टिप को जोड़ें हो जाएं कूल।
तो उंगलियों की टिप में छिपे सेहत के खजाने को खोलकर हो जाइये सेहत से मालामाल। इन योग मुद्राओं की सबसे खास बात यह है कि इन्हें आप किसी भी वक्त कर सकते हैं। जैसे आफिस में बैठे हुए। पलंग पर लेटे हुए। सफर करते हुये। ज्ञान मुद्रा दिन में कई बार सकते हैं। लेकिन बाकी मुद्रायें दिन में दो बार से ज्यादा नहीं कर सकते। समय 10-20 मिनट का ही रखें तो बेहतर होगा।