फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: संक्रमण से बचने में ये पांच सुपरफूड कर सकते हैं आपकी मदद, बढ़ सकती है इम्यूनिटी

Sat, 10 Apr 2021 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉक्टर प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस की लहर तेजी से फैल रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य राज्यों में हालत बेहद खराब हैं। हर दिन लाखों की संख्या में लोग कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं, और हर दिन बढ़ते ये आंकड़े हर किसी को डरा रहे हैं। ये बात शुरू से डॉक्टर कहते हुए आ रहे हैं कि अगर आपको कोरोना वायरस के अटैक से बचे रहना है, तो आपको अपनी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तो चलिए आपको उन पांच सुपरफूड के बारे में बताते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी
  • तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कई बीमारियों को आपसे कोसों दूर रखने में और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी तुलसी काफी मददगार साबित होती है। आपको हर दिन तुलसी की चार से पांच पत्तियों को एक चम्मच शहद के साथ खाना चाहिए। इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। साथ ही तुलसी के पत्ते चबाने से भी शरीर को फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दालचीनी - फोटो : Pixabay
दालचीनी
  • दालचीनी महज सब्जियों का स्वाद बढ़ाने का काम ही नहीं करती, बल्कि ये हमारे शरीर को कई लाभ भी देती है। दालचीनी पॉलिफेनॉल्स और प्लांट एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने में मदद करती है। सब्जियों के अलावा आप दालचीनी को चाय में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हल्दी
  • हल्दी कई गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री गुण भी भरपूर रुप से पाए जाते हैं। हल्दी के सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से रोजाना हल्दी वाला दूध पीना काफी लाभदायक होता है। आप दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay
अलसी
  • अलसी दिखने में भले ही छोटी होती है, लेकिन ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसमें एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। अगर आप एक चम्मच अलसी के बीजों का सेवन गर्म दूध के साथ करते हैं या फिर दही के साथ इनका सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक
  • अदरक का सेवन करने से ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री के गुण पाए जाते हैं। आप चाय में अदरक डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक को शहद के साथ भी खा सकते हैं। साथ ही अदरक के एक टुकड़े को गैस पर हल्का गर्म करके खाने से भी शरीर को लाभ मिलते हैं।

नोट: यह लेख दिल्ली डॉक्टर प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें